सकारात्मक सोच का मंत्र Positive Thinking Mantra महत्वकांक्षा व्यक्ति के जीवन में प्राण और शक्ति का संचार करती है, उसे क्रियाशील बनाती है तथा संघर्ष के लिए प्रेरणा देती है। ईश्वर उन्हीं का साथ देते हैं, जो मजबूत संकल्प से धनी होते हैं। चट्टान मजबूत होती है, पर इसे लोहा तोड़ देता है। सकारात्मक सोच एक ऐसा मंत्र है जिससे चुटकियों में ही व्यक्ति तनावमुक्त हो सकता है। ध्यान रखिए, आप नकारात्मक सोच से दूर हटकर सकारात्मक विषयों पर ध्यान केन्द्रित करके ही भय, आशंका, चिंता से मुक्ति पा सकते हैं। ईश्वर में आस्था रखों यह शब्द आपके जीवन को रोशन कर सकते हैं। इसमें एक ऐसी विद्यमान है, जिसे आप सहज ही अनुभव कर सकेंगे। भूखण्ड के दोष के कारण नाना प्रकार के प्रभाव आते हैं। भूखण्ड के दोष मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, कोठी, मकान, फ्लैट, कल-कारखाने सबको प्रभावित करते हैं। आइए हमारा साथ लीजिए, आपके विजय रथ को आगे बढाने में हम आपके सहयोगी बने। आशा सकारात्मक विचार की सूचक है। आशावान व्यक्ति का मन सफलता, सम्पन्नता और सुखमय जीवन का संदेश ग्रहण करता है। इसी से वह अपने लक्ष्य को पाने में सफलता प्राप्त करता है। बीते क...
स्वार्थी राजा और बुद्धिमान मंत्री की कहानी एक समय की बात है कि एक बहुत बड़ा और समृद्ध राज्य था। वहाँ का राजा अपनी प्रजा से ज्यादा अपने वैभव और अपनी जीत से प्रेम करता था। उसे हर हाल में पड़ोसी राज्यों को जीतना पसन्द था। एक बार उसने एक बहुत बड़े युद्ध की घोषणा की। युद्ध पर जाने से पहले उसने अपने राज्य के सबसे बुद्धिमान और बुजुर्ग मन्त्री को बुलाया और गर्व से कहा कि मन्त्री जी! इस युद्ध को जीतने के लिए मैंने देश के कोने-कोने से नौजवानों को इकट्ठा किया है। लाखों लोग मेरे एक इशारे पर अपनी जान देने के लिए तैयार खड़े हैं। मेरी सत्ता की ताकत देखो कि लोग मेरे लिए मरने को उत्सुक हैं। बुजुर्ग मन्त्री ने राजा की ओर देखा। उसकी आँखों में गहरी उदासी थी। बुजुर्ग मन्त्री शान्त स्वर में कहा कि राजन! आप जिसे अपनी ताकत समझ रहे हैं, वह वास्तव में आपकी सबसे बड़ी कमजोरी और आपका पाप है। एक सच्चा राजा वह होता है, जो अपनी प्रजा के जीवन की रक्षा के लिए अपने जीवन को दांव पर लगा देता है। लेकिन आप एक ऐसे स्वार्थी राजा हैं, जो अपनी झूठी शान और मुकुट क...
Comments
Post a Comment