Posts

Showing posts from May, 2023

राम टेकरी काठिया बाबा आश्रम - प्रजापत नगर इंदौर | Nitin Lakade

Image
सिरपुर तालाब के बीच वाला राम टेकरी मंदिर - प्रजापत नगर का प्राचीन धाम ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं, ये किसी बड़ी यात्रा की नहीं है, ये मेरे घर के बिल्कुल पास, प्रजापत नगर में स्थित सिरपुर तालाब के बीच वाले राम टेकरी मंदिर की है। सिरपुर तालाब इंदौर का एक मशहूर तालाब है, और इस तालाब के बिल्कुल सेंटर में एक छोटी सी टेकरी पर ये सुंदर मंदिर बना हुआ है। तालाब के चारों तरफ पानी और बीच में ये शांत मंदिर, इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। काठिया बाबा का निवास स्थान: इस मंदिर का सबसे बड़ा महत्व ये है कि ये परम पूज्य अवध बिहारी काठिया बाबा का निवास स्थान था। बाबा जी यहाँ वर्षों तक रहे और यहाँ भक्ति की। आज भले ही बाबा जी शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति का एहसास आज भी यहाँ आते ही होता है। उनके भक्त आज भी यहाँ आकर उन्हें याद करते हैं। मंदिर परिसर: यहाँ एक ही जगह पर अनेक मंदिर हैं। मुख्य रूप से यहाँ: 1. श्री राम मंदिर - टेकरी पर स्थित मुख्य मंदिर 2. हनुमान मंदिर - संकट मोचन का प्राचीन स्थान 3. शिव मंदिर - जहाँ हर हर महादेव की गूंज रहती है मेरी ये केटीएम बाइक तो ब...