Posts

Showing posts with the label Indore Designer

नैतिक मूल्यों की शिक्षा - Education in moral values

Image
नैतिक मूल्यों की शिक्षा - आधुनिक वैज्ञानिक यन्त्रों (फेसबुक, इन्टरनेट, चलभाष इत्यादि) से बालकों को एक तरफ उन्नति करने का अवसर मिला है तो दूसरी तरफ उससे नैतिक मूल्यों का पतन हुआ है। बालक के जीवन का सबसे अहम् स्थान स्कूल है। वहाँ का वातावरण सीधा उनके मन पर प्रभाव डालता है। उन्हीं स्कूलों में इन्टरनेट को अनिवार्य घोषित किया जा चुका है। इन्टरनेट पर पढाई के अलावा भी तो नाना प्रकार के अनुचित मार्ग पर ले जाने वाले आकर्षण हैं। इन सबकी वजह से बालकों का जीवन तो अनैतिकता के गर्त में जा गिरा है। ऐसी परिस्थिति में माता-पिता, आचार्य का उत्तरदायित्व होता है कि बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दें। अच्छे संस्कार देते हुए उनको सदाचार से युक्त, सुयोग्य एवं लायक बनावें। माता निर्माताः भवति माता बच्चे की प्रथम गुरु है। माता को उन्हें कुकर्मों से बचाना होगा, किसी भी अंग से कुचेष्टा न करने पावे ऐसा प्रयास करना होगा। उन्हें सत्यभाषण की आदत डालें, मादक-द्रव्यों से दूर रखें। ऋग्वेद, मण्डल-7, सूक्त-2, मन्त्र-11 का भावार्थः - हे विद्वान! जैसे सूर्य का प्रकाश दिव्य गुणों के साथ नीचे भी स्थित हम सबों को प्राप्त...

सकारात्मक सोच का मंत्र - Positive Thinking Mantra

Image
सकारात्मक सोच का मंत्र Positive Thinking Mantra महत्वकांक्षा व्यक्ति के जीवन में प्राण और शक्ति का संचार करती है, उसे क्रियाशील बनाती है तथा संघर्ष के लिए प्रेरणा देती है। ईश्‍वर उन्हीं का साथ देते हैं, जो मजबूत संकल्प से धनी होते हैं। चट्टान मजबूत होती है, पर इसे लोहा तोड़ देता है। सकारात्मक सोच एक ऐसा मंत्र है जिससे चुटकियों में ही व्यक्ति तनावमुक्त हो सकता है। ध्यान रखिए, आप नकारात्मक सोच से दूर हटकर सकारात्मक विषयों पर ध्यान केन्द्रित करके ही भय, आशंका, चिंता से मुक्ति पा सकते हैं। ईश्‍वर में आस्था रखों यह शब्द आपके जीवन को रोशन कर सकते हैं। इसमें एक ऐसी विद्यमान है, जिसे आप सहज ही अनुभव कर सकेंगे। भूखण्ड के दोष के कारण नाना प्रकार के प्रभाव आते हैं। भूखण्ड के दोष मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, कोठी, मकान, फ्लैट, कल-कारखाने सबको प्रभावित करते हैं। आइए हमारा साथ लीजिए, आपके विजय रथ को आगे बढाने में हम आपके सहयोगी बने। आशा सकारात्मक विचार की सूचक है। आशावान व्यक्ति का मन सफलता, सम्पन्नता और सुखमय जीवन का संदेश ग्रहण करता है। इसी से वह अपने लक्ष्य को पाने में सफलता प्राप्त करता है। बीते क...

क्या है ग्राफिक डिजाइनिंग | Creative Graphic Designer Indore | Nitin Lakade

Image
क्या है ग्राफिक डिजाइनिंग  ग्राफिक डिजाइनिंग में मूल रुप सें विजुअल सें संबंधित समस्याओं को हल करा जाता है। इसमें टेक्स्ट और ग्राफिकल एलिमेंट का प्रयोग किया जाता है।  इसका मुख्य कार्य पेज एवं अन्य पोग्राम को आकर्षक और सुंदर बनाने का  होता है। सही माएनों में ग्राफिक डिजाइन वह आर्ट है जिसमें टेक्स्ट और ग्राफिक के द्वारा किसी संदेश को लोगो तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाता है। ये संदेश ग्राफिक्स, लोगो, ब्रोशर, न्यूज लेटर, पोस्टर या फिर किसी भी रुप में हो सकते हैं। संभावनाएँ  करियर विशेषज्ञों के अनुसार इस क्षेत्र में स्‍कि‍ल्‍ड लोगों की बेहद माँग है। विज्ञापन एजेंसी, पब्लिक रिलेशन, न्यूज पेपर, मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि क्षेत्रों इस कोर्स को करने के बाद रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो जाते हैं। यदि आपके अंदर योग्यता है तो रोजगार जरुर मिलेगा। देश मे बैठ कर भी लोग विदेशी कम्पनियों के लिए काम करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं। ये लोग इटंरनेट के जरिये अपने काम को अजांम देते हैं। न्यूजपेपर व टीवी चैनलों की बढ़ती संख्या ने भी इस क्षेत्र में आने वाले युवाओं के लिए रोजगार...