Lal Bahadur Shastri Jayanti : Jai Jawan Jai Kisan Ki Amar Kahani
लाल बहादुर शास्त्री: कद छोटा, पर चरित्र सबसे ऊँचा
इतिहास में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान उनके कद से नहीं, बल्कि उनके चरित्र से होती है। लाल बहादुर शास्त्री जी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। मात्र पाँच फीट दो इंच की साधारण काया, सादा पहनावा और शांत चेहरा—लेकिन भीतर ऐसा आत्मबल, जिसने कठिन समय में पूरे भारत का नेतृत्व किया।
2 अक्टूबर केवल महात्मा गांधी जी की जयंती नहीं है, यह उस महान राष्ट्रनायक की जन्मतिथि भी है, जिसने भारत को एक अमर मंत्र दिया— “जय जवान, जय किसान।”
सादगी के पीछे की दृढ़ता कहाँ से आई?
शास्त्री जी का बचपन अभावों में बीता। 1904 में मुगलसराय में जन्मे लाल बहादुर ने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया। इसी दौर में महर्षि दयानन्द सरस्वती की पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ से उनका परिचय हुआ। आर्यसमाज के विचारों ने उनके जीवन में सत्य, स्वावलम्बन और समानता को दृढ़ किया।
सिद्धांतों को जीवन में उतारना - दहेज और इस्तीफा
जब उनका विवाह ललिता देवी जी से हुआ, तब उन्होंने दहेज लेने से इनकार कर दिया। केवल एक चरखा और कुछ सूत स्वीकार किया।
1956 में अरियालूर रेल दुर्घटना के बाद रेल मंत्री के रूप में शास्त्री जी ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आज के दौर में जब पद को अधिकार समझा जाता है, शास्त्री जी ने पद को जिम्मेदारी माना। यही सच्ची नैतिक मूल्यों की शिक्षा (Moral Values) है जो आज के युवाओं को सीखनी चाहिए।
1965 का युद्ध और अमर नारा
1965 में पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। ऐसे समय में उन्होंने सैनिक और किसान—दोनों को राष्ट्र की शक्ति का आधार माना और दिया वह नारा, जो आज भी भारत की चेतना में गूंजता है।
👉 जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व - Education in Moral Values
भारत माता के उस महान सपूत, सादगी के प्रतीक पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी को कोटि-कोटि नमन।

Comments
Post a Comment